Uncategorized

ऑपरेशन दहन के तहत 78 लीटर अवैध कच्ची शराब का विनिष्टीकरण

महराजगंज। नशा मुक्त समाज की परिकल्पना को साकार करने के लिए चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन दहन’ के तहत महराजगंज पुलिस ने अवैध कच्ची शराब के खिलाफ कार्रवाई की। थाना पुरन्दरपुर पुलिस ने विभिन्न मामलों से संबंधित 78 लीटर अवैध कच्ची शराब का नियमानुसार विनिष्टीकरण कराया।

 

पुलिस के अनुसार, यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक महराजगंज शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ के मार्गदर्शन और क्षेत्राधिकारी फरेन्दा दीपशिखा वर्मा के पर्यवेक्षण में की गई।

 

6 अक्टूबर 2026 को थानाध्यक्ष पुरन्दरपुर गौरव राय कन्नौजिया के नेतृत्व में थाना परिसर में गठित कमेटी की मौजूदगी में अवैध शराब का निस्तारण कराया गया। क्षेत्राधिकारी फरेन्दा की निगरानी तथा आबकारी निरीक्षक पुन्केश कुमार की उपस्थिति में पूरी प्रक्रिया संपन्न हुई।

 

निस्तारित की गई 78 लीटर कच्ची शराब की अनुमानित कीमत 4,680 रुपये बताई गई है। पुलिस के मुताबिक अवैध शराब के खिलाफ ‘ऑपरेशन दहन’ के तहत आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!