Welcome to Rahasya News   Click to listen highlighted text! Welcome to Rahasya News
Uncategorized

ककरहवा बॉर्डर पर एसएसबी की कार्रवाई: 90 किलो यूरिया, मोटरसाइकिल सहित एक तस्कर पकड़ा

सिद्धार्थनगर। भारत-नेपाल सीमा पर तस्करी रोकने के अभियान के तहत 43वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) की सीमा चौकी ककरहवा के जवानों ने विशेष नाका ड्यूटी के दौरान 90 किलोग्राम यूरिया खाद, एक मोटरसाइकिल तथा एक व्यक्ति को पकड़कर कस्टम विभाग के हवाले कर दिया।

एसएसबी के अनुसार, 19 जुलाई 2026 को विशेष सूचना के आधार पर फरसादीपुर गांव के पास नाका ड्यूटी लगाई गई थी। इसी दौरान एक व्यक्ति मोटरसाइकिल पर सामान लादकर भारत की ओर से सीमा की तरफ आता दिखाई दिया। जवानों ने उसे रोकने का प्रयास किया तो वह घबराकर मोटरसाइकिल और सामान छोड़कर भागने लगा। हालांकि, सतर्क जवानों ने तत्काल कार्रवाई करते हुए उसे पकड़ लिया।

पूछताछ में आरोपी ने अपनी पहचान रोहित कलवार पुत्र श्रीपत कलवार, निवासी ग्राम मायादेवी, थाना रमवापुर, जिला रुपन्देही (नेपाल) के रूप में बताई।

तलाशी के दौरान मौके से दो बोरी यूरिया खाद (प्रत्येक 45 किलोग्राम, कुल 90 किलोग्राम) तथा एक हीरो होंडा मोटरसाइकिल बरामद हुई। बरामद सामान, मोटरसाइकिल और आरोपी को आवश्यक कार्रवाई के लिए कस्टम विभाग, ककरहवा को सौंप दिया गया।

एसएसबी ने बताया कि भारत-नेपाल सीमा पर तस्करी, मानव तस्करी, मादक पदार्थों की तस्करी, अवैध मुद्रा तथा वन्यजीवों और अन्य प्रतिबंधित वस्तुओं की तस्करी पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए 43वीं वाहिनी लगातार विशेष अभियान चला रही है। सीमा पर अवैध गतिविधियों में शामिल लोगों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!