Welcome to Rahasya News   Click to listen highlighted text! Welcome to Rahasya News
Uncategorized

कपिलवस्तु विधानसभा के करीमपुर सेक्टर में बसपा की सेक्टर/बूथ गठन एवं समीक्षा बैठक संपन्न

सिद्धार्थनगर, 19 जुलाई 2027। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) द्वारा कपिलवस्तु विधानसभा क्षेत्र के करीमपुर सेक्टर अंतर्गत बूथ संख्या 105 (दौलतपुर) पर सेक्टर/बूथ गठन एवं समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया।

बैठक में संगठन को बूथ स्तर पर मजबूत बनाने, नए कार्यकर्ताओं को जोड़ने तथा आगामी चुनावों को देखते हुए संगठनात्मक गतिविधियों की समीक्षा की गई। पदाधिकारियों ने बूथ कमेटियों को सक्रिय रखने और जनसंपर्क अभियान को तेज करने पर विशेष जोर दिया।

बैठक में मुख्य रूप से राजकुमार आर्या (मंडल प्रभारी, बस्ती मंडल), प्रेममिलन शुक्ला (जिला उपाध्यक्ष), मनोज कुमार राव (विधानसभा अध्यक्ष), राजगोपाल भारती एवं राजेश कुमार विद्याधर सहित अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

पदाधिकारियों ने कार्यकर्ताओं से संगठन की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने तथा बूथ स्तर पर पार्टी को और अधिक मजबूत बनाने का आह्वान किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!