निचलौल पुलिस व एसएसबी की संयुक्त कार्रवाई, 07 बोरी भारतीय यूरिया खाद बरामद

महराजगंज। भारत-नेपाल सीमा पर अवैध तस्करी और अपराध पर अंकुश लगाने के अभियान के तहत थाना निचलौल पुलिस एवं सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए 07 बोरी भारतीय यूरिया खाद बरामद की है।
पुलिस के अनुसार, 19 जुलाई 2026 को थाना निचलौल पुलिस और एसएसबी की संयुक्त टीम क्षेत्र में गश्त एवं चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम मटरा स्थित एक खेत में 07 बोरी भारतीय यूरिया खाद संदिग्ध अवस्था में रखी हुई है।
सूचना मिलते ही संयुक्त टीम मौके पर पहुंची और तलाशी अभियान चलाया। तलाशी के दौरान खेत से 07 बोरी भारतीय यूरिया खाद बरामद हुई। बरामद खाद को पुलिस ने अपने कब्जे में लेकर अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। प्रारंभिक तौर पर आशंका जताई जा रही है कि खाद को भारत-नेपाल सीमा के रास्ते अवैध रूप से ले जाने की तैयारी की जा रही थी, हालांकि पुलिस मामले की सभी पहलुओं से जांच कर रही है।
बरामदगी करने वाली संयुक्त टीम में उपनिरीक्षक सूरज तिवारी, कांस्टेबल अजीत यादव, हेड कांस्टेबल अक्षय कुमार, कांस्टेबल विवेक पाण्डेय तथा एसएसबी के एसआई/जीडी धनवीर रावत, कांस्टेबल/जीडी लालकिशुन एवं कांस्टेबल/जीडी शिवाले चन्द्रभान शामिल रहे।




