Welcome to Rahasya News   Click to listen highlighted text! Welcome to Rahasya News
Uncategorized

महराजगंज पुलिस को बड़ी सफलता: अंतर्जनपदीय शातिर चोर गिरोह का पर्दाफाश, 3 आरोपी गिरफ्तार

महराजगंज। जनपद में अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत महराजगंज पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए एक अंतर्जनपदीय शातिर चोर गिरोह का पर्दाफाश किया है। थाना कोतवाली पुलिस ने चोरी के मुकदमे का सफल अनावरण करते हुए गिरोह के तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी का गेहूं, अवैध असलहा, नकदी और एक कार बरामद की है।

पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी (आईपीएस) के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ एवं क्षेत्राधिकारी सदर अंकुर गौतम के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक कोतवाली निर्भय कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए त्रिमुहानी घाट से पहले जंगल महलगंज जाने वाले बंधे के मोड़ के पास से तीनों अभियुक्तों को गिरफ्तार किया।

गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान कमलेश साहनी, बृजेश साहनी और विशाल साहनी के रूप में हुई है। पूछताछ एवं बरामदगी के आधार पर पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध आर्म्स एक्ट सहित संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उन्हें न्यायालय भेज दिया।

बरामदगी में 05 बोरी चोरी का गेहूं, एक तमंचा (.315 बोर), एक जिंदा कारतूस (.315 बोर), एक चाकू, ₹2,610 नकद तथा कार संख्या UP30K8454 शामिल है। उक्त कार को मोटर वाहन अधिनियम की धारा 207 के तहत सीज कर दिया गया है।

पुलिस के अनुसार, कमलेश साहनी के विरुद्ध गोरखपुर, बस्ती, संतकबीरनगर और महराजगंज जनपदों में चोरी, गैंगस्टर एक्ट एवं आर्म्स एक्ट सहित 28 मुकदमे दर्ज हैं। बृजेश साहनी के विरुद्ध भी गोरखपुर, बस्ती, महराजगंज और कुशीनगर में चोरी, लूट एवं चोरी के माल की बरामदगी से जुड़े कई मामले दर्ज हैं। जबकि विशाल साहनी के विरुद्ध वर्तमान प्रकरण में अभियोग पंजीकृत किया गया है।

गिरफ्तारी करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक निर्भय कुमार सिंह, उपनिरीक्षक रामकिशुन, उपनिरीक्षक रमेशचन्द्र वरुण, हेड कांस्टेबल रामकृपाल, हेड कांस्टेबल जितेन्द्र सिंह, हेड कांस्टेबल करुणेश सिंह, कांस्टेबल अजय जायसवाल एवं कांस्टेबल आदर्श सिंह शामिल रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!