Welcome to Rahasya News   Click to listen highlighted text! Welcome to Rahasya News
Uncategorized

पलक झपकते ही मोबाइल चोरी, पूरी वारदात CCTV में कैद; पीड़ित का आरोप– अब तक दर्ज नहीं हुआ चोरी का मुकदमा

महराजगंज। जनपद के बृजमनगंज थाना क्षेत्र के सोनाबंदी स्थित एक चाय की दुकान पर मोबाइल चोरी की घटना सामने आई है। बताया जा रहा है कि दुकानदार का मोबाइल पलक झपकते ही चोरी हो गया। पूरी घटना दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।

 

पीड़ित के अनुसार, वह अपने चाय की दुकान पर मौजूद था, तभी एक शातिर युवक मौके का फायदा उठाकर उसका मोबाइल लेकर फरार हो गया। घटना के बाद जब सीसीटीवी फुटेज खंगाली गई तो चोरी की पूरी करतूत कैमरे में स्पष्ट दिखाई दी।

पीड़ित का आरोप है कि घटना के संबंध में बृजमनगंज थाने में शिकायत देने के बावजूद अब तक चोरी का मुकदमा दर्ज नहीं किया गया है। इससे पीड़ित और उसके परिजनों में नाराजगी है। उनका कहना है कि जब घटना का वीडियो साक्ष्य मौजूद है, तब भी कार्रवाई में देरी समझ से परे है।

अब देखना होगा कि पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान कर उसे कब तक गिरफ्तार करती है और पीड़ित को न्याय दिलाने के लिए क्या कार्रवाई करती है।

नोट: यह समाचार पीड़ित द्वारा लगाए गए आरोपों और उपलब्ध जानकारी पर आधारित है। पुलिस का पक्ष प्राप्त होने पर उसे भी प्रमुखता से प्रकाशित किया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!