Welcome to Rahasya News   Click to listen highlighted text! Welcome to Rahasya News
Uncategorized

अनियंत्रित कार सड़क किनारे गड्ढे में गिरी, चार लोग घायल, सभी सुरक्षित

सिद्धार्थनगर। जनपद के थाना शोहरतगढ़ क्षेत्र अंतर्गत महला-खूनूवा इंडो-नेपाल रोड पर सोमवार दोपहर करीब 1 बजे एक अनियंत्रित कार सड़क किनारे बने गड्ढे (कूले) में जा गिरी। कार में कुल चार लोग सवार थे।

हादसे के बाद मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना मिलते ही यूपी-112 पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से कार में फंसे सभी लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।

इस दुर्घटना में कार सवार चारों लोगों को हल्की-फुल्की चोटें आई हैं। राहत की बात यह रही कि हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई। घटना के बाद पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई करते हुए स्थिति को सामान्य कराया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!