Welcome to Rahasya News   Click to listen highlighted text! Welcome to Rahasya News
Uncategorized

दहेज उत्पीड़न के मुकदमे में निचलौल पुलिस ने 3 वांछित अभियुक्त/अभियुक्ता को किया गिरफ्तार

महराजगंज। पुलिस अधीक्षक महराजगंज शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन में जनपद में वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत निचलौल पुलिस को सफलता मिली है। पुलिस ने दहेज उत्पीड़न के मुकदमे में वांछित 3 अभियुक्त/अभियुक्ता को गिरफ्तार किया है।

अपर पुलिस अधीक्षक महराजगंज एवं क्षेत्राधिकारी निचलौल रविन्द्र सिंह के पर्यवेक्षण तथा थानाध्यक्ष निचलौल अंकित सिंह के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई।

पुलिस के अनुसार, थाना निचलौल में पंजीकृत मु0अ0सं0 138/2026, धारा 80(2), 85 बीएनएस एवं 3/4 दहेज प्रतिषेध अधिनियम से संबंधित 3 वांछित अभियुक्त/अभियुक्ता की गिरफ्तारी के लिए उपनिरीक्षक अनुराग यादव के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित की गई थी।

दिनांक 20 जुलाई 2026 को मुखबिर की सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने तीनों वांछित अभियुक्त/अभियुक्ता को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्रवाई पूरी करते हुए सभी को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया।

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में शामिल रहे:

1. उपनिरीक्षक अनुराग यादव

2. हेड कांस्टेबल मनोज सिंह

3. हेड कांस्टेबल गुलाबचन्द भारती

4. महिला कांस्टेबल गुड़िया

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!