Welcome to Rahasya News   Click to listen highlighted text! Welcome to Rahasya News
Uncategorized

फरेन्दा पुलिस ने 1.675 किलो गांजा के साथ एक आरोपी को किया गिरफ्तार

महराजगंज। थाना फरेन्दा पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 1.675 किलोग्राम अवैध गांजा और एक मोटरसाइकिल के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार कार्रवाई 21 सितंबर 2026 को की गई।

 

पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार आरोपी की पहचान राम सिंह पुत्र बद्रीप्रसाद चौधरी, निवासी ग्राम भगवत नगर, परसिया टोला कुड़ीयहवा, थाना फरेन्दा, जनपद महराजगंज के रूप में हुई है। आरोपी की उम्र करीब 37 वर्ष बताई गई है।

 

पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 1.675 किलोग्राम गांजा तथा प्लैटिना मोटरसाइकिल संख्या UP56W4439 बरामद करने का दावा किया है। मामले में थाना फरेन्दा पर मु0अ0सं0 261/2026, धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।

 

यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक महराजगंज शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ के मार्गदर्शन और क्षेत्राधिकारी फरेन्दा दीपशिखा वर्मा के पर्यवेक्षण में की गई।

 

गिरफ्तारी और बरामदगी करने वाली टीम में थानाध्यक्ष राघवेन्द्र सिंह, उपनिरीक्षक कलीमुल्ला खान, हेड कांस्टेबल बुद्धिसागर चौधरी, कांस्टेबल वेदप्रकाश, पवन यादव, रिक्रूट कांस्टेबल अमन सिंह और रिक्रूट महिला कांस्टेबल अर्चना शामिल रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!