Uncategorized

दो साल पुराने अपहरण के मामले में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, एएचटी पुलिस ने नाबालिग बालिका को भी सकुशल बरामद किया

महराजगंज। पुरन्दरपुर थाना क्षेत्र से नाबालिग बालिका के लापता होने के करीब दो साल पुराने मामले में महराजगंज पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। थाना एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग (AHT) की पुलिस टीम ने अपहरण के मुकदमे में वांछित अभियुक्त राहुल अग्रहरि को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बालिका को भी सकुशल बरामद किया है।

पुलिस के अनुसार, 29 जनवरी 2024 को थाना पुरन्दरपुर क्षेत्र से एक नाबालिग बालिका के लापता होने के संबंध में मु0अ0सं0 25/2024 धारा 363 भादवि के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। बाद में मामले की विवेचना थाना एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग (AHT) को स्थानांतरित कर दी गई।

इसी क्रम में 5 नवंबर 2026 को एएचटी पुलिस टीम ने अपहृता को सकुशल बरामद किया। पुलिस का कहना है कि पीड़िता के बयान के आधार पर राहुल अग्रहरि का नाम सामने आया, जिसके बाद मुकदमे में धारा 366 भादवि की बढ़ोतरी की गई।

गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान राहुल अग्रहरि जनपद कुशीनगर के रूप में हुई है। पुलिस ने अभियुक्त के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय भेज दिया।

इन पुलिसकर्मियों की रही भूमिका

अभियुक्त की गिरफ्तारी और बालिका की बरामदगी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक पंकज कुमार पाल, उपनिरीक्षक ओमजीत पटेल, कांस्टेबल आशुतोष पुरी, महिला कांस्टेबल ज्योत्सना त्रिपाठी और कांस्टेबल श्याम बहादुर शामिल रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!