दुष्कर्म और एससी-एसटी एक्ट सहित गंभीर धाराओं में वांछित आरोपी गिरफ्तार, नौतनवा पुलिस की कार्रवाई

महराजगंज। दुष्कर्म एवं एससी-एसटी एक्ट सहित अन्य गंभीर धाराओं में दर्ज मुकदमे में वांछित चल रहे 19 वर्षीय आरोपी को नौतनवा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को मुड़िला स्थित बगहा मोड़ फायर स्टेशन के पास से गिरफ्तार किया।
पुलिस के अनुसार, पुलिस अधीक्षक महराजगंज के निर्देशन में वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में 5 नवंबर 2026 को थाना नौतनवा पुलिस ने कार्रवाई करते हुए अबू आसिफ थाना नौतनवा, जनपद महराजगंज को गिरफ्तार किया।
आरोपी के विरुद्ध थाना नौतनवा में मुकदमा अपराध संख्या 185/2026 के तहत धारा 87, 69, 351(3), 115(2) बीएनएस एवं धारा 3(2)(VA) एससी/एसटी एक्ट में मुकदमा दर्ज है।
पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपी के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है। उसे रिमांड के लिए न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक संजय कुमार, हेड कांस्टेबल रमेश यादव और कांस्टेबल जितेन्द्र गिरी शामिल रहे।




