Uncategorized
न्यायालय परिसर में मारपीट के मामले में दो गिरफ्तार

महराजगंज। न्यायालय परिसर में पारिवारिक विवाद को लेकर हुई मारपीट के मामले में कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार, 24 सितंबर को परिवार न्यायालय में भरण-पोषण संबंधी वाद की पेशी के दौरान प्रिया त्रिपाठी अपने पिता और बहन के साथ न्यायालय परिसर में मौजूद थीं। इसी दौरान पूर्व विवाद को लेकर उनके पति मनीष मिश्रा और उनके भाई प्रिंस मिश्रा ने कथित तौर पर उनके साथ मारपीट की।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच की। वादिनी की तहरीर के आधार पर कोतवाली महराजगंज में संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया।
पुलिस के मुताबिक मामले की विवेचना जारी है और साक्ष्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।




