Uncategorized

भारत-नेपाल सीमा पर 63.44 लीटर स्प्राइट के साथ नेपाली नागरिक पकड़ा, बाइक भी बरामद

सिद्धार्थनगर: भारत-नेपाल सीमा पर तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना लोटन पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 63.44 लीटर स्प्राइट (कोल्ड ड्रिंक) और एक मोटरसाइकिल के साथ एक नेपाली नागरिक को गिरफ्तार किया है। बरामद सामान को अग्रिम कार्रवाई के लिए कस्टम कार्यालय ककरहवा भेज दिया गया।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक महाजन के निर्देश, अपर पुलिस अधीक्षक प्रशांत कुमार प्रसाद के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी सदर विश्वजीत सौरयान के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष हरिओम कुशवाहा के नेतृत्व में 5 जुलाई 2026 को यह कार्रवाई की गई।

पुलिस टीम ने करमैनी मोड़ से नेपाल जाने वाली पगडंडी पर भारत-नेपाल सीमा के पास चेकिंग के दौरान नेपाल निवासी अखिलेश यादव को गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से 740 एमएल की 56 बोतलें तथा 2 लीटर की 11 बोतलें, कुल 63.44 लीटर स्प्राइट, और एक मोटरसाइकिल बरामद हुई।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कस्टम अधिनियम की धारा-11 के तहत कार्रवाई करते हुए बरामद माल एवं वाहन को कस्टम कार्यालय ककरहवा के सुपुर्द कर दिया।

इस कार्रवाई में थानाध्यक्ष हरिओम कुशवाहा, चौकी प्रभारी हरिवंशपुर उपनिरीक्षक राहुल गुप्ता, मुख्य आरक्षी गांगुली कुमार तथा मुख्य आरक्षी मोहम्मद खुर्शीद शामिल रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!