Uncategorized

महराजगंज: विधानसभा चुनाव से पहले पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, 166 पुलिसकर्मियों का हुआ स्थानांतरण

88 उप निरीक्षक और 78 आरक्षी किए गए स्थानांतरित, एसपी शक्ति मोहन अवस्थी ने जारी किया आदेश

महराजगंज। आगामी विधानसभा सामान्य निर्वाचन को निष्पक्ष, पारदर्शी एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के मद्देनजर महराजगंज पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी ने जनपद के कुल 166 पुलिसकर्मियों का अंतःजनपदीय स्थानांतरण किया है।

स्थानांतरण की इस सूची में 88 उप निरीक्षक (दरोगा) और 78 आरक्षी शामिल हैं। निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों एवं निर्धारित मानकों के अनुरूप यह कार्रवाई की गई है।

पुलिस विभाग के अनुसार, स्थानांतरण का उद्देश्य आगामी विधानसभा चुनाव के दौरान पुलिस बल की तैनाती में आवश्यक प्रशासनिक व्यवस्था सुनिश्चित करना और निर्वाचन प्रक्रिया की निष्पक्षता बनाए रखना है।

महराजगंज पुलिस द्वारा चुनाव को लेकर सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था संबंधी तैयारियां भी लगातार की जा रही हैं, ताकि विधानसभा सामान्य निर्वाचन को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं सकुशल संपन्न कराया जा सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!