Uncategorized

उर्वरक तस्करी की लगातार बरामदगी के बीच भारत-नेपाल सीमा पर पुलिस और SSB की संयुक्त फुट पेट्रोलिंग, थाना प्रभारी रहे मौजूद

महराजगंज। कोल्हुई थाना क्षेत्र में लगातार उर्वरक की बरामदगी और सीमावर्ती इलाकों में खाद तस्करी की चर्चाओं के बीच पुलिस ने सीमा क्षेत्र में निगरानी बढ़ा दी है। इसी क्रम में थाना प्रभारी कोल्हुई अभय नारायण सिंह ने पुलिस टीम के साथ भारत-नेपाल सीमावर्ती क्षेत्र काश खैरा घाट में फुट पेट्रोलिंग की।

इस दौरान SSB बल की टीम भी मौजूद रही। पुलिस और SSB के जवानों ने संयुक्त रूप से सीमावर्ती क्षेत्र का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया तथा संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखी।

लगातार उर्वरक की बरामदगी के बाद सीमावर्ती क्षेत्र में तस्करी को लेकर चर्चाएं तेज हैं। ऐसे में पुलिस और SSB की संयुक्त गश्त को सीमा पार होने वाली अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!