Uncategorized

महराजगंज: पुरानी रंजिश में दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट, कई लोग घायल; दोनों तरफ से क्रॉस FIR दर्ज

बृजमनगंज के कवलपुर टोला शम्भूपुर का मामला, लाठी-डंडे और ईंट से हमले का आरोप, एक मोटरसाइकिल भी क्षतिग्रस्त

महराजगंज : थाना बृजमनगंज क्षेत्र के ग्राम कवलपुर टोला शम्भूपुर में पुरानी रंजिश को लेकर रविवार 15 नवंबर की शाम दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हो गई। घटना में दोनों पक्षों के कई लोग घायल हो गए। मामले में पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर पर क्रॉस एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पहले पक्ष की तहरीर पर चार के खिलाफ मुकदमा

पहले पक्ष के बेचन पुत्र पल्टू निवासी कवलपुर टोला शम्भूपुर की तहरीर पर पुलिस ने शैलेन्द्र पुत्र हरी, धर्मेन्द्र पुत्र हरी, राहुल पुत्र हरी और शिरी पुत्र झिन्कू के खिलाफ मुकदमा अपराध संख्या 0278/2026 दर्ज किया है।

तहरीर के अनुसार, 15 नवंबर की शाम करीब 7:30 बजे आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए लाठी-डंडे और ईंट से हमला कर दिया। इसमें बेचन, विकास पुत्र रामानन्द, रामानन्द पुत्र चैतू, रामाशंकर पुत्र चैतू और राजेन्द्र पुत्र चैतू घायल हो गए।

दूसरे पक्ष ने भी लगाए मारपीट के आरोप

वहीं दूसरे पक्ष के शैलेन्द्र पुत्र हरी की तहरीर पर पुलिस ने विकास पुत्र रामानन्द, रामानन्द पुत्र चैतू, बेचन पुत्र पल्टू और गौरी पुत्र बेचन के खिलाफ मुकदमा अपराध संख्या 0277/2026 दर्ज किया है।

दूसरे पक्ष का आरोप है कि इन लोगों ने लाठी-डंडे और ईंट से हमला कर शैलेन्द्र, धर्मेन्द्र, राहुल, शिरी और गुड़िया को घायल कर दिया। साथ ही उनकी मोटरसाइकिल भी क्षतिग्रस्त कर दी गई।

दोनों पक्षों ने अपनी-अपनी तहरीर में आरोप लगाया है कि गांव के लोगों द्वारा बीच-बचाव किए जाने पर दूसरे पक्ष के लोग जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए। घटना दोनों पक्षों के घर के सामने होने की बात कही गई है।

उपनिरीक्षक राजन पासवान को सौंपी गई जांच

पुलिस ने दोनों मामलों में भारतीय न्याय संहिता की धारा 115(2), 352 और 351(3) के तहत मुकदमा दर्ज किया है। दोनों मामलों की जांच उपनिरीक्षक राजन पासवान को सौंपी गई है।

थानाध्यक्ष बृजमनगंज मदन मोहन मिश्रा ने बताया कि दोनों पक्षों की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है। गांव में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस निगरानी कर रही है। जांच के बाद आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!