सिद्धार्थनगर: मोहाना पुलिस की साइबर टीम ने वापस कराए ₹9,993, साइबर ठगी के शिकार व्यक्ति को मिली राहत

सिद्धार्थनगर। साइबर अपराध के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना मोहाना की साइबर सेल टीम ने सराहनीय कार्य करते हुए ₹9,993 की धनराशि पीड़ित के खाते में वापस करा दी। पैसे भेजते समय गलत खाते में धनराशि चले जाने के मामले में पुलिस ने MRM पोर्टल के माध्यम से कार्रवाई करते हुए रकम वापस कराई।
पुलिस के अनुसार, 16 अप्रैल 2025 को आवेदक रामकेश यादव पुत्र राम सजीवन यादव, निवासी नौगढ़ रोड, रामपुर खास, थाना मोहाना, जनपद सिद्धार्थनगर ने टेलीग्राम के माध्यम से पैसे कट जाने के संबंध में NCRP पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई थी।
शिकायत प्राप्त होने के बाद थाना मोहाना साइबर सेल टीम ने साइबर सेल सिद्धार्थनगर और संबंधित बैंक के साथ समन्वय स्थापित कर मामले में कार्रवाई की। इसके परिणामस्वरूप पीड़ित की ₹9,993 की फ्रॉड धनराशि MRM पोर्टल के माध्यम से उसके बैंक खाते में वापस करा दी गई।
यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर डॉ. अभिषेक महाजन के आदेश, अपर पुलिस अधीक्षक प्रशान्त कुमार प्रसाद के निर्देशन और क्षेत्राधिकारी सदर विश्वजीत सौरयान के पर्यवेक्षण में तथा थानाध्यक्ष जितेन्द्र सिंह के नेतृत्व में की गई।
सराहनीय कार्य करने वाली टीम
थानाध्यक्ष जितेन्द्र सिंह
साइबर सेल प्रभारी सर्वेश यादव
उपनिरीक्षक धर्मेन्द्र प्रसाद यादव
कांस्टेबल ऑपरेटर प्रदीप कुशवाहा
कांस्टेबल धीरज कुमार खरवार
महिला कांस्टेबल रोमी तिवारी
रिजर्व कांस्टेबल अनुज कुमार
साइबर ठगी या गलत खाते में पैसे ट्रांसफर होने की स्थिति में तत्काल शिकायत दर्ज कराने पर पुलिस और बैंक के समन्वय से धनराशि वापस कराने की संभावना बढ़ जाती है।




