गैर इरादतन हत्या के मामले में श्यामदेउरवा पुलिस ने 12 घंटे के भीतर दो अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

महराजगंज। पुलिस अधीक्षक महराजगंज शक्ति मोहन अवस्थी (IPS) के निर्देशन में अपराध नियंत्रण एवं वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत श्यामदेउरवा पुलिस ने गैर इरादतन हत्या के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए घटना के 12 घंटे के भीतर दो नामजद अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस के मुताबिक, 24 जुलाई 2026 को वादी गुलशन साहनी पुत्र शिवनरायन साहनी, निवासी कुड़वा उर्फ मुड़कटिया टोला लगड़ी, थाना श्यामदेउरवा ने तहरीर देकर आरोप लगाया कि पुरानी रंजिश को लेकर अजय साहनी और भरथरी साहनी ने उनकी माता रुखमिना साहनी (लगभग 40 वर्ष) के साथ गाली-गलौज और मारपीट की, जिसके बाद उनकी मृत्यु हो गई।
तहरीर के आधार पर थाना श्यामदेउरवा में मु0अ0सं0 214/2026, धारा 105/352 बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। मुकदमा दर्ज होने के बाद पुलिस ने तत्काल टीम गठित कर आरोपियों की तलाश शुरू की और 12 घंटे के भीतर दोनों नामजद अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार दोनों अभियुक्तों के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करने के बाद उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया।
गिरफ्तार अभियुक्तों में अजय साहनी पुत्र भोरीक साहनी और भरथरी साहनी पुत्र अमेरिका, दोनों निवासी कुड़वा उर्फ मुड़कटिया टोला लगड़ी, थाना श्यामदेउरवा, जनपद महराजगंज शामिल हैं।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक आकाश कुमार, उपनिरीक्षक राजेश कुमार सिंह, हेड कांस्टेबल संजय सिंह, हेड कांस्टेबल सुरजीत सिंह, कांस्टेबल पंकज यादव और कांस्टेबल आशीष यादव शामिल रहे।




