Uncategorized
रोडवेज बस और बाइक की आमने – सामने की टक्कर में तीन की मौत

महराजगंज : जिले के कोठीभार थाना के सबया चिरैयाकोट पेट्रोल पंप के पास रोडवेज बस की बाइक से टक्कर हो गई जिसमें बाइक सवार तीन व्यक्ति साहिल,अमरीश,किसन गंभीर रूप से घायल हो गए जिनको पुलिस द्वारा दवा ईलाज हेतु सीएचसी सिसवा लाया गया,जहां डॉक्टरों द्वारा तीनों व्यक्तियों को मृत घोषित कर दिया गया ,शव के पंचायतनामा पोस्टमार्टम व विधिक कार्यवाही की जा रही है,रोडवेज बस को पुलिस द्वारा कब्जे में ले लिया गया है चालक लल्लन से पूछताछ व विधिक कार्यवाही पुलिस कर रही है।



