Uncategorized

मिशन शक्ति की पहल लाई रंग, पति-पत्नी के बीच दूर हुआ मनमुटाव, फिर एक साथ रहने को हुए राजी

सिद्धार्थनगर। पारिवारिक विवाद के चलते अलगाव की स्थिति से गुजर रहे एक दंपत्ति के बीच मोहाना पुलिस की मिशन शक्ति टीम ने काउंसलिंग के जरिए आपसी मनमुटाव दूर कराया। पुलिस की समझाइश और संवेदनशील पहल के बाद पति-पत्नी दोबारा साथ रहने के लिए राजी हो गए।

पुलिस के अनुसार, मोहाना थाना क्षेत्र के ग्राम ककरहवा निवासी ज्योति जायसवाल पत्नी कृष्णमोहन जायसवाल का अपने पति के साथ आपसी विवाद चल रहा था। मामला थाना मोहाना स्थित मॉडल मिशन शक्ति केंद्र पहुंचा, जहां पुलिस टीम ने दोनों पक्षों को बुलाकर उनकी समस्याएं गंभीरता से सुनीं।

इसके बाद टीम ने दोनों की काउंसलिंग की और आपसी समझ-बूझ से विवाद का समाधान कराने का प्रयास किया। पुलिस की पहल से दंपत्ति पुरानी बातों को भुलाकर फिर से एक साथ रहने को तैयार हो गए। इसके बाद मिशन शक्ति टीम ने दोनों को ससम्मान विदा किया।

यह कार्रवाई एसएसपी डॉ. अभिषेक महाजन के अभियान के तहत एएसपी प्रशांत कुमार प्रसाद के निर्देशन, सीओ सदर विश्वजीत सौरयान के पर्यवेक्षण तथा थानाध्यक्ष दीपक कुमार के नेतृत्व में की गई।

मिशन शक्ति टीम में शामिल रहीं:

उपनिरीक्षक सुनील कुमार सिंह

महिला आरक्षी विदुषी यादव

पुलिस की इस पहल से एक परिवार को फिर से साथ रहने का अवसर मिला।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!