सिद्धार्थनगर पुलिस की साइबर सेल को बड़ी सफलता, यूपीआई फ्रॉड के पीड़ित को वापस मिले ₹30 हजार

सिद्धार्थनगर। साइबर अपराध के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत डुमरियागंज थाना की साइबर सेल टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए यूपीआई के माध्यम से हुई 30 हजार रुपये की ऑनलाइन ठगी की पूरी धनराशि पीड़ित के बैंक खाते में वापस करा दी।
पुलिस के अनुसार, डुमरियागंज कस्बा निवासी मोहम्मद रफी के साथ यूपीआई के जरिए 30,000 रुपये की साइबर धोखाधड़ी हुई थी। पीड़ित ने 26 नवंबर 2026 को एनसीआरपी पोर्टल पर शिकायत संख्या 23101260016435 के माध्यम से शिकायत दर्ज कराई थी।
मामले में डुमरियागंज साइबर सेल टीम ने बैंक के साथ समन्वय स्थापित कर त्वरित कार्रवाई की। इसके परिणामस्वरूप 26 नवंबर को ही ठगी की पूरी धनराशि 30,000 रुपये पीड़ित के बैंक खाते में वापस करा दी गई।
यह कार्रवाई एसएसपी डॉ. अभिषेक महाजन के आदेश, एएसपी प्रशांत कुमार प्रसाद के निर्देशन, सीओ डुमरियागंज बृजेश कुमार वर्मा के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक सत्यप्रकाश सिंह के नेतृत्व में की गई।
सराहनीय कार्य करने वाली टीम में शामिल रहे:
प्रभारी निरीक्षक सत्यप्रकाश सिंह
उपनिरीक्षक मनोज कुमार पटेल (साइबर सेल प्रभारी)
कांस्टेबल अभय यादव
साइबर ठगी के शिकार व्यक्ति को उसी दिन पूरी रकम वापस मिलने से पुलिस की त्वरित कार्रवाई सामने आई है।




