Uncategorized
एसडीएम व सप्लाई इंस्पेक्टर ने मारा छापा, 700 बोरी गेहूं-चावल बरामद

महराजगंज : खाद्यान्न की कालाबाजारी और अनियमितताओं की शिकायत पर एसडीएम फरेन्दा व सप्लाई इंस्पेक्टर ने टीम के साथ छापेमारी की। सूत्रों की माने तो कार्रवाई के दौरान मौके से करीब 700 बोरी गेहूं और चावल बरामद किया गया। अधिकारियों ने खाद्यान्न को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। मामले में संबंधित लोगों से पूछताछ की जा रही है तथा आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत आगे की कार्रवाई की जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।




