Uncategorized
अवैध खनन पर कोल्हुई पुलिस का शिकंजा, ट्रैक्टर – ट्रॉली सीज

महराजगंज : कोल्हुई थाना की पुलिस ने मिट्टी लदे ट्रैक्टर ट्रॉली को सीज किया है,थाना क्षेत्र में भ्रमणशील रहने के दौरान पुलिस को एक मिट्टी लदी वाहन ट्रैक्टर ट्रॉली दिखाई दिया,पुलिस द्वारा उक्त वाहन को रोकर आवश्यक अभिलेख एवं कागजात दिखाने को कहा गया, वाहन चालक मौके से ट्रॉली में लदी मिट्टी को गिराकर भागने का प्रयास किया गया,पुलिस के तत्परता से ट्रैक्टर को रोक लिया गया,और चालक कागजात नहीं दिखा पाया,पुलिस द्वारा धारा 207 मोटर वाहन अधिनियम के अंतर्गत सीज कर कोल्हुई थाना पर लाकर दाखिल कर खड़ा करवा दिया गया,वही सीज करने वाली पुलिस टीम में उ0नि0 मुक्तिनाथ यादव,का0 हरि प्रताप यादव,का0 हरिकेश शामिल रहे।




