Uncategorized

सिद्धार्थनगर: साइबर ठगी के शिकार व्यक्ति को मिली राहत, पुलिस ने खाते में वापस कराए ₹2,830

सिद्धार्थनगर लोटन। साइबर ठगी के मामलों में कार्रवाई करते हुए सिद्धार्थनगर जनपद की लोटन पुलिस ने पीड़ित के खाते में ₹2,830 की धनराशि वापस कराई है। पुलिस ने बैंक के समन्वय से MRM पोर्टल के माध्यम से यह रकम वापस कराई। इससे पीड़ित को राहत मिली है।

 

पुलिस के अनुसार, लोटन थाना क्षेत्र के धन्धरा निवासी मो. हसनैन पुत्र अब्दुल लतीफ ने वित्तीय साइबर धोखाधड़ी को लेकर एनसीआरपी पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत पर कार्रवाई करते हुए 10 अक्टूबर 2026 को थाना लोटन की साइबर टीम ने बैंक के साथ समन्वय स्थापित किया और ठगी गई ₹3,000 की धनराशि में से ₹2,830 पीड़ित के खाते में वापस कराने में सफलता हासिल की।

 

यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक महाजन के निर्देश पर साइबर अपराध से संबंधित धनराशि की रिकवरी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत की गई। अपर पुलिस अधीक्षक प्रशांत कुमार प्रसाद के निर्देशन, सहायक पुलिस अधीक्षक एवं क्षेत्राधिकारी सदर विश्वजीत सौरयान के पर्यवेक्षण तथा थाना प्रभारी प्रदीप कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कार्रवाई की।

 

इन पुलिसकर्मियों की रही अहम भूमिका

 

धनराशि वापस कराने वाली टीम में साइबर सेल प्रभारी उपनिरीक्षक रवीन्द्र यादव, हेड कांस्टेबल अंकित सिंह और महिला कांस्टेबल पूजा वर्मा शामिल रहीं।

 

पुलिस की अपील: साइबर ठगी का शिकार होने पर तत्काल हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत करें और www.cybercrime.gov.in पोर्टल पर भी रिपोर्ट दर्ज कराएं, ताकि समय रहते धनराशि को रोकने और वापस कराने की कार्रवाई की जा सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!