Uncategorized

सिद्धार्थनगर: त्रिलोकपुर पुलिस ने 24 घंटे के भीतर बरामद कीं दो लापता बालिकाएं, परिजनों को सौंपा

सिद्धार्थनगर। जनपद के थाना त्रिलोकपुर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घर से लापता हुईं दो बालिकाओं को 24 घंटे के भीतर सकुशल बरामद कर उनके परिजनों के सुपुर्द कर दिया। दोनों बालिकाओं के सकुशल मिलने से परिजनों ने राहत की सांस ली और पुलिस की तत्परता की सराहना की।

पुलिस के अनुसार, 9 अक्टूबर 2026 को पीआरवी-8300 के माध्यम से सूचना मिली कि ग्राम डोमसरा निवासी सुभाषचन्द्र की पुत्रियां पूजा और खुशबू सुबह करीब चार बजे घर से लापता हो गई हैं। सूचना मिलते ही थाना त्रिलोकपुर पुलिस ने दोनों की तलाश शुरू कर दी।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक महाजन के आदेश, अपर पुलिस अधीक्षक प्रशांत कुमार प्रसाद के निर्देशन और क्षेत्राधिकारी डुमरियागंज बृजेश कुमार वर्मा के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष अनूप कुमार मिश्र के नेतृत्व में पुलिस टीम ने तलाश अभियान चलाया। पुलिस के अथक प्रयासों से दोनों बालिकाओं को थाना इटवा क्षेत्र से सकुशल बरामद कर आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करने के बाद परिजनों को सौंप दिया गया।

इन पुलिसकर्मियों की रही अहम भूमिका

बालिकाओं की बरामदगी करने वाली टीम में थानाध्यक्ष अनूप कुमार मिश्र, उपनिरीक्षक चन्द्रप्रताप सिंह, मुख्य आरक्षी अमरेश कुमार पाण्डेय और महिला आरक्षी हेमलता शामिल रहीं।

पुलिस की त्वरित कार्रवाई से दोनों बालिकाओं की सकुशल बरामदगी होने पर परिजनों ने त्रिलोकपुर पुलिस का आभार जताया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!