Uncategorized
सिद्धार्थनगर: मिशन शक्ति के तहत छात्रा सुनैना बनी एक दिन की सांकेतिक पुलिस अधीक्षक, सुनीं फरियादियों की समस्याएं

सिद्धार्थनगर। मिशन शक्ति फेज-6.0 के तहत मंगलवार को कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय, बांसी की कक्षा 8 की छात्रा सुनैना को एक दिन के लिए सांकेतिक पुलिस अधीक्षक बनाया गया।
इस दौरान सुनैना ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय में एसपी की कुर्सी पर बैठकर फरियादियों की शिकायतें सुनीं और उनके गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के लिए निर्देश दिए। इस पहल का उद्देश्य बालिकाओं में आत्मविश्वास बढ़ाने तथा महिला सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन के प्रति जागरूकता बढ़ाना है।
कार्यक्रम के दौरान विद्यालय की प्रभारी वार्डन संगीता देवी मौजूद रहीं।




