Uncategorized

सिद्धार्थनगर: मिशन शक्ति टीम ने सुलझाया पति-पत्नी का विवाद, काउंसलिंग के बाद साथ रहने को हुए राजी

मोहाना पुलिस की पहल से परिवार में लौटी खुशियां, दोनों को सकुशल घर भेजा गया

सिद्धार्थनगर। थाना मोहाना की मिशन शक्ति केंद्र टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पति-पत्नी के बीच चल रहे पारिवारिक विवाद को सुलझा दिया। पुलिस की काउंसलिंग के बाद दोनों साथ रहने के लिए राजी हो गए। इसके बाद दंपती को खुशी-खुशी घर भेज दिया गया।

पुलिस के अनुसार, ग्राम सोनबरसा, बर्डपुर नंबर-7 निवासी गुड़िया पत्नी शैलेष पाठक ने पारिवारिक मामलों को लेकर पति के साथ विवाद और आपसी मनमुटाव की शिकायत की थी। मामले को गंभीरता से लेते हुए 27 अक्टूबर 2026 को मिशन शक्ति केंद्र की टीम ने दोनों पक्षों को बुलाकर काउंसलिंग की।

इस दौरान पति-पत्नी को आपसी रिश्तों, पारिवारिक जिम्मेदारियों और आपसी सामंजस्य के महत्व के बारे में समझाया गया। काउंसलिंग के बाद दोनों ने आपसी सहमति से साथ रहने का निर्णय लिया। पुलिस के मुताबिक, अब दोनों के बीच कोई विवाद नहीं है।

यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक महाजन के निर्देश पर, अपर पुलिस अधीक्षक प्रशांत कुमार प्रसाद के निर्देशन और क्षेत्राधिकारी सदर विश्वजीत सौरयान के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी जितेंद्र सिंह के नेतृत्व में की गई।

मिशन शक्ति टीम में शामिल रहीं:

  • थाना प्रभारी जितेंद्र सिंह
  • महिला कांस्टेबल गायत्री
  • महिला कांस्टेबल दिव्या पांडेय
  • महिला कांस्टेबल विदुषी यादव

पुलिस की इस पहल की स्थानीय लोगों ने सराहना की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!