Uncategorized

कुंसेरवा मेले में घूमने आए युवक की बाइक चोरी, पुलिस को दी तहरीर

महराजगंज : कोतवाली सोनौली क्षेत्र के कुंसेरवा में आयोजित मेले में घूमने आए एक युवक की बाइक चोरी होने का मामला सामने आया है। पीड़ित ने काफी खोजबीन के बाद पुलिस को सूचना दी और कोतवाली सोनौली में लिखित तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।

मिली जानकारी के अनुसार, नौतनवां थाना क्षेत्र निवासी सिक्की वर्मा 25 अक्टूबर 2026 को शाम करीब 5:30 बजे कुंसेरवा में आयोजित मेले में घूमने आए थे। मेला घूमने के बाद जब वह करीब 7:30 बजे अपनी बाइक के पास पहुंचे तो उनकी बाइक मौके से गायब थी। बाइक का नंबर UP56AA9480 बताया गया है।

 

युवक ने आसपास काफी तलाश की, लेकिन बाइक का कोई पता नहीं चला। इसके बाद उन्होंने मेले में हेल्प डेस्क पर मौजूद पुलिसकर्मियों को घटना की जानकारी दी। पीड़ित ने कोतवाली सोनौली में लिखित तहरीर देकर बाइक बरामद करने और मामले में आवश्यक कार्रवाई करने की मांग की है।

अब देखना होगा कि पुलिस इस मामले में क्या कार्रवाई करती है और चोरी गई बाइक बरामद हो पाती है या नहीं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!