Uncategorized

सिद्धार्थनगर: ई-रिक्शा लेकर घर से निकला चालक लापता, पुल के किनारे मिला वाहन

सिद्धार्थनगर। ढेबरुआ थाना क्षेत्र में एक ई-रिक्शा चालक के लापता होने से परिजनों और पुलिस में हड़कंप मचा हुआ है। 30 अगस्त 2026 की रात करीब 11:30 बजे हरिश्चन्द्र पुत्र राम गुलाम अग्रहरि, निवासी ग्राम कपिया, थाना इटवा, सवारी लेने के लिए बढ़नी रेलवे स्टेशन जाने की बात कहकर अपने घर से ई-रिक्शा लेकर निकले थे।

बताया गया कि इसके बाद हरिश्चन्द्र का कोई पता नहीं चला। सूचना मिलने पर पुलिस ने तलाश शुरू की तो मुहचोरहवा घाट पर पुल के किनारे उनका बैट्री ई-रिक्शा संख्या UP 55 BT 4176 लावारिस हालत में पड़ा मिला। हालांकि, ई-रिक्शा चालक हरिश्चन्द्र का अभी तक पता नहीं चल सका है।

हरिश्चन्द्र की उम्र करीब 40 वर्ष, कद लगभग 5.5 फीट, रंग गोरा, चेहरा लंबा और कद-काठी सामान्य बताई गई है। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि यदि किसी व्यक्ति को हरिश्चन्द्र के संबंध में कोई जानकारी मिलती है तो तत्काल ढेबरुआ पुलिस को सूचना दें।

सूचना देने के लिए:
📞 प्रभारी निरीक्षक, थाना ढेबरुआ — 9454404230
📞 क्षेत्राधिकारी शोहरतगढ़ — 9454401347

इस संबंध में थाना स्थानीय पर अज्ञात व्यक्ति के ऊपर हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है शव घटना स्थल से करीब 7 किलो मीटर दूरी पर मिली है,शव मिलते ही परिजनों का रो रोकर बुरा हाल हो गया,पुलिस ने शव का पंचायतनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए वही व्यक्ति के शरीर पर चोट के निवासी दिखे है,हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है, पुलिस घटना का जल्द कर सकती है खुलासा

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!