Uncategorized

सिद्धार्थनगर: चिल्हिया पुलिस ने 2012 के मुकदमे के वारंटी को किया गिरफ्तार, कोर्ट भेजा

सिद्धार्थनगर। अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत चिल्हिया पुलिस ने लंबे समय से वांछित एक वारंटी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करने के बाद आरोपी को माननीय न्यायालय भेज दिया।

पुलिस के मुताबिक यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक महाजन के आदेश, अपर पुलिस अधीक्षक प्रशान्त कुमार प्रसाद के पर्यवेक्षण और क्षेत्राधिकारी शोहरतगढ़ मयंक द्विवेदी के निर्देशन में की गई।

चिल्हिया पुलिस ने क्राइम केस संख्या 900856/2012 और अपराध संख्या 141/2012, धारा 279/304 भादवि से संबंधित वारंटी जकाउल्लाह पुत्र हयातुल्ला, निवासी ग्राम चिल्हिया, थाना चिल्हिया, जनपद सिद्धार्थनगर को 31 अगस्त 2026 को गिरफ्तार किया।

गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी कर उसे न्यायालय के समक्ष पेश कर दिया।

गिरफ्तार करने वाली टीम में उपनिरीक्षक शारदा प्रसाद और कांस्टेबल चन्द्रजीत यादव शामिल रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!