Uncategorized
महराजगंज में दर्दनाक हादसा: निर्माणाधीन पोखरे में डूबने से तीन बच्चों की मौत

महराजगंज के कोठीभार थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर 25 स्थित मीराबाई नगर में रविवार को दर्दनाक हादसा हो गया। निर्माणाधीन पोखरे में नहाने के दौरान तीन बच्चे गहरे पानी में डूब गए। बच्चों के डूबने की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय नागरिकों व गोताखोरों की मदद से तीनों बच्चों को बाहर निकाला गया।
पुलिस ने तीनों को तत्काल सीएचसी सिसवा पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। हादसे की खबर से परिजनों में कोहराम मच गया।
घटना की सूचना पर जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक महराजगंज सदर अस्पताल पहुंचे और शोकाकुल परिजनों से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया। अधिकारियों ने हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए हैं।
पुलिस द्वारा शवों की विधिक कार्रवाई की जा रही है और घटना की जांच प्रचलित है।




