Welcome to Rahasya News   Click to listen highlighted text! Welcome to Rahasya News
Uncategorized

सिद्धार्थनगर: मोहाना पुलिस और SSB की संयुक्त कार्रवाई, 6 बोरी यूरिया व 2 बोरी DAP बरामद

एक भारतीय अभियुक्त गिरफ्तार, दो साइकिलें भी बरामद; कस्टम कार्यालय ककरहवा भेजा गया मामला

सिद्धार्थनगर। तस्करी की रोकथाम के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना मोहाना पुलिस और SSB लीलाडिहवा की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 6 बोरी यूरिया खाद, 2 बोरी DAP खाद और 2 साइकिलों के साथ एक भारतीय अभियुक्त को गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार, यह कार्रवाई 2 अगस्त 2026 को ग्राम बुढ़ा मजगवा मोड़ पर चेकिंग के दौरान की गई। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान अमित लोध पुत्र रामबिलाश, निवासी ग्राम लीलाडिहवा, थाना मोहाना, जनपद सिद्धार्थनगर के रूप में हुई है।

बरामद खाद और अन्य सामान को अग्रिम विधिक कार्रवाई के लिए धारा 11 कस्टम अधिनियम के तहत कस्टम कार्यालय ककरहवा भेज दिया गया।

कार्रवाई में थाना मोहाना पुलिस और SSB लीलाडिहवा की संयुक्त टीम शामिल रही। पुलिस और सुरक्षा बलों की इस कार्रवाई को सीमा क्षेत्र में खाद की अवैध तस्करी पर रोक लगाने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!