Uncategorized

त्योहारों को लेकर एसपी महराजगंज ने नौतनवां में किया पैदल गश्त, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

महराजगंज। शारदीय नवरात्रि, दशहरा एवं आगामी त्योहारों को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी (IPS) ने क्षेत्राधिकारी नौतनवां और थानाध्यक्ष नौतनवां के साथ कस्बे में पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।

इस दौरान एसपी ने बाजारों, प्रमुख मार्गों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में पुलिस की सक्रियता परखी। व्यापारियों और आमजन से संवाद कर सुरक्षा का भरोसा दिलाया तथा त्योहारों को आपसी भाईचारे और सौहार्द के साथ मनाने की अपील की।

एसपी ने पुलिसकर्मियों को नियमित गश्त करने, संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने और त्योहारों के दौरान पूरी सतर्कता बरतने के निर्देश दिए। महराजगंज पुलिस ने स्पष्ट किया कि त्योहारों के दौरान शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए सुरक्षा व्यवस्था पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!