Welcome to Rahasya News   Click to listen highlighted text! Welcome to Rahasya News
Uncategorized

चांदी की 06 जोड़ी पायल और बाइक के साथ दो गिरफ्तार, कस्टम कार्यालय ककरहवा भेजे गए

सिद्धार्थनगर। तस्करी की रोकथाम के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना मोहाना पुलिस और एसएसबी की संयुक्त टीम ने चेकिंग के दौरान दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। टीम ने उनके कब्जे से चांदी की 06 जोड़ी पायल और एक सुपर स्प्लेंडर मोटरसाइकिल (UP55AN6617) बरामद की है।

पुलिस के अनुसार, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक महाजन के आदेश पर अपर पुलिस अधीक्षक प्रशान्त कुमार प्रसाद के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी सदर विश्वजीत सौरयान के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष जितेन्द्र सिंह के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई।

11 सितंबर 2026 को थाना मोहाना पुलिस और एसएसबी की संयुक्त टीम ग्राम भगवानपुर में चेकिंग अभियान चला रही थी। इसी दौरान संदिग्ध गतिविधि के आधार पर दो व्यक्तियों को रोककर जांच की गई। तलाशी के दौरान उनके पास से चांदी की छह जोड़ी पायल और एक सुपर स्प्लेंडर मोटरसाइकिल बरामद हुई।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान विनय कुमार वर्मा पुत्र राधेश्याम, निवासी चैनपुर, थाना कपिलवस्तु तथा शिवकुमार पुत्र राजेंद्र, निवासी चैनपुर, थाना कपिलवस्तु, जनपद सिद्धार्थनगर के रूप में हुई है।

पुलिस के मुताबिक बरामद सामान को धारा 11 कस्टम अधिनियम के तहत अग्रिम विधिक कार्रवाई के लिए कस्टम कार्यालय ककरहवा भेज दिया गया।

गिरफ्तार अभियुक्त

  1. विनय कुमार वर्मा पुत्र राधेश्याम, निवासी चैनपुर, थाना कपिलवस्तु, सिद्धार्थनगर।
  2. शिवकुमार पुत्र राजेंद्र, निवासी चैनपुर, थाना कपिलवस्तु, सिद्धार्थनगर।

कार्रवाई करने वाली टीम

थाना मोहाना पुलिस और एसएसबी की संयुक्त टीम में उपनिरीक्षक सुदीप कुमार यादव, एसएसबी के SI/GD कुलबीर सिंह, SI/GD पंकज सिंह, कांस्टेबल शिशुपाल, कांस्टेबल धनंजय तिवारी, मुख्य आरक्षी मंजेश कुमार और मुख्य आरक्षी फहीम अहमद शामिल रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!