दुष्कर्म के आरोपी को सिद्धार्थनगर पुलिस ने किया गिरफ्तार, न्यायालय भेजा

सिद्धार्थनगर। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत सिद्धार्थनगर पुलिस ने दुष्कर्म के मामले में वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर आवश्यक विधिक कार्रवाई के बाद माननीय न्यायालय भेज दिया।
पुलिस के अनुसार, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक महाजन के आदेश के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक प्रशान्त कुमार प्रसाद के निर्देशन तथा सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी सदर विश्वजीत सौरयान के पर्यवेक्षण में थाना सिद्धार्थनगर पुलिस टीम ने 11 सितंबर 2026 को कार्रवाई की।
प्रभारी निरीक्षक नवीन कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने थाना सिद्धार्थनगर में दर्ज मु0अ0सं0 246/2026, धारा 64(1), 333 बीएनएस से संबंधित आरोपी परवेज खान पुत्र स्व. अकबाल खान, निवासी मोहल्ला भगतसिंहनगर, थाना व जिला सिद्धार्थनगर को गिरफ्तार किया।
गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करते हुए आरोपी को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर दिया।
गिरफ्तार आरोपी:
परवेज खान पुत्र स्व. अकबाल खान, निवासी मोहल्ला भगतसिंहनगर, थाना व जिला सिद्धार्थनगर।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम:
- प्रभारी निरीक्षक नवीन कुमार सिंह
- कांस्टेबल सूरज गुप्ता
- थाना सिद्धार्थनगर पुलिस




