Uncategorized
भारत-नेपाल सीमा पर तस्करी के खिलाफ महराजगंज पुलिस की बड़ी कार्रवाई!

महराजगंज नौतनवां । नेपाल सीमा पर तस्करी रोकने के अभियान के तहत थाना नौतनवा पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए अवैध रूप से नेपाल ले जाई जा रही कृषि सामग्री के साथ 5 तस्करों को गिरफ्तार किया है। सुंडी नौसडिहा घाट के पास मुखबिर की सूचना पर की गई कार्रवाई में पुलिस ने बरामद किया—05 बोरी भारतीय यूरिया खाद, 01 बोरी सिंगर सुपर फॉस्फेट, 05 साइकिल
गिरफ्तार सभी आरोपी नेपाल के रुपनदेही जनपद के निवासी बताए गए हैं। बरामद सामग्री और साइकिलों को आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए सीमा शुल्क (कस्टम) कार्यालय, नौतनवा को सौंप दिया गया है। इस कार्रवाई को थाना नौतनवा पुलिस की टीम ने सफलतापूर्वक अंजाम दिया, जिसमें उपनिरीक्षक प्रशांत दुबे, कांस्टेबल हिमांशु सिंह और कांस्टेबल प्रयाग ओझा शामिल रहे।




