शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाला अभियुक्त गिरफ्तार

महराजगंज पुलिस ने महिला सुरक्षा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को दोहराते हुए थाना सिंदुरिया क्षेत्र में शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने के मामले में वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है।
थाना सिंदुरिया पर दर्ज मुकदमा संख्या 142/2026 (धारा 69, 127(2), 351(2), 352 बीएनएस) में वांछित आकाश कनौजिया को 3 जुलाई 2026 को पिपरा बाजार के पास से गिरफ्तार किया गया।
पुलिस के अनुसार, पीड़िता ने आरोप लगाया था कि अभियुक्त ने शादी का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए और बाद में शादी से इनकार कर दिया। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर विवेचना शुरू की गई। जांच के दौरान उपलब्ध साक्ष्यों और न्यायालय में दर्ज पीड़िता के बयान के आधार पर अभियुक्त की गिरफ्तारी की गई।
गिरफ्तार अभियुक्त को आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी कर माननीय न्यायालय में पेश कर दिया गया।
गिरफ्तारी करने वाली टीम में
व0उ0नि0 योगेन्द्र कुमार
उ0नि0 मनोज कुमार यादव
हे0का0 बृजेश यादव
का0 धर्मवीर सिंह
का0 इन्द्रेश यादव
का0 दुर्गेश चौरसिया




