Uncategorized
सिद्धार्थनगर: गैर-इरादतन हत्या के मामले में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, न्यायालय भेजा

सिद्धार्थनगर। मोहाना थाना पुलिस ने गैर-इरादतन हत्या के मामले में वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ मु0अ0सं0 99/2026 में धारा 105, 190, 191(3), 191(2), 110, 115(2), 352 और 351(3) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज है।
वांछित अभियुक्त मतीबुल्लाह पुत्र रहमतुल्लाह, निवासी वार्ड नंबर 05, टोला छोटकी बेलहरी, थाना मोहाना, को पुलिस टीम ने सड्डा तिराहा से गिरफ्तार किया। आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करने के बाद अभियुक्त को न्यायालय भेज दिया गया।
गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक जगतनारायण यादव, चौकी प्रभारी शुद्धोधन, हेड कांस्टेबल जयप्रकाश यादव और हेड कांस्टेबल धनन्जय यादव शामिल रहे।




