Uncategorized
सिद्धार्थनगर: बिस्कोहर-इटवा मार्ग पर गिरा आम का पेड़, पुलिस ने खुलवाया रास्ता

सिद्धार्थनगर। तेज बारिश और हवा के कारण बिस्कोहर-इटवा मुख्य मार्ग पर बलुआ के पास आम का पेड़ गिर गया। पेड़ गिरने से मार्ग पर यातायात प्रभावित हो गया।
सूचना मिलते ही त्रिलोकपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और वन विभाग से समन्वय कर ग्रामीणों की मदद से सड़क पर गिरे पेड़ को हटवाया। पेड़ हटने के बाद मार्ग पर यातायात व्यवस्था सुचारु हो गई। पुलिस के अनुसार मौके पर शांति व्यवस्था कायम है।




