Welcome to Rahasya News   Click to listen highlighted text! Welcome to Rahasya News
Uncategorized

महराजगंज: ₹10 लाख की फेयर एंड ग्लो एंड लवली बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार

महराजगंज। अवैध तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में कोल्हुई पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने पिपरा चौकी के पास चेकिंग के दौरान एक पिकअप वाहन से फेयर एंड लवली/ग्लो एंड लवली के 6,984 पीस बरामद किए हैं। बरामद कॉस्मेटिक सामान की अनुमानित कीमत करीब 10 लाख रुपये बताई जा रही है।

पुलिस के अनुसार, 27 अगस्त 2026 की सुबह करीब 8 बजे पिपरा चौकी के पास पुलिस टीम वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान पिकअप वाहन संख्या UP56BT2633 को रोककर तलाशी ली गई। वाहन से 97 गत्ते, प्रत्येक गत्ते में 72 पीस, कुल 6,984 पीस फेयर एंड लवली/ग्लो एंड लवली बरामद हुआ।

मामले में पुलिस ने पिकअप वाहन को कब्जे में लेते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान चन्द्रेश सिंह (20) निवासी अड्डा बाजार, थाना नौतनवा और रोहन साहनी (25) निवासी गजरहा, थाना नौतनवा के रूप में हुई है।

पुलिस के मुताबिक बरामद माल को धारा 111 कस्टम अधिनियम के तहत दाखिल कर अग्रिम विधिक कार्रवाई के लिए कस्टम कार्यालय नौतनवा भेजा जा रहा है।

कार्रवाई उपनिरीक्षक राजीव कुमार सिंह, कांस्टेबल राजू यादव और कांस्टेबल अमित यादव की टीम ने की। पुलिस अधीक्षक महराजगंज शक्ति मोहन अवस्थी (IPS) के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ के पर्यवेक्षण और क्षेत्राधिकारी फरेंदा दीपशिखा वर्मा के नेतृत्व में कार्रवाई की गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!