Welcome to Rahasya News   Click to listen highlighted text! Welcome to Rahasya News
Uncategorized

जिला कारागार सिद्धार्थनगर का आकस्मिक निरीक्षण, व्यवस्थाओं का लिया जायजा

सिद्धार्थनगर। जिला जज, जिलाधिकारी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एवं मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट सिद्धार्थनगर ने शुक्रवार को जिला कारागार सिद्धार्थनगर का आकस्मिक निरीक्षण किया। अधिकारियों के अचानक जेल पहुंचने से जेल प्रशासन में हलचल रही।

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने जिला कारागार की विभिन्न बैरकों और बंदियों की गहन जांच की। जेल अधीक्षक एवं पर्याप्त पुलिस बल मौके पर मौजूद रहा। जेल अधीक्षक ने अधिकारियों को बताया कि कारागार में नियमित रूप से जेल प्रशासन और स्टाफ द्वारा चेकिंग की जाती है।

अधिकारियों ने जेल की सुरक्षा व्यवस्था, बंदियों की स्थिति समेत विभिन्न व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान कारागार की व्यवस्थाएं संतोषजनक पाई गईं।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने जेल अधीक्षक को निर्देश दिए कि कारागार में नियमित रूप से निरीक्षण और चेकिंग जारी रखी जाए। विशेष रूप से शातिर किस्म के बंदियों पर कड़ी नजर रखने तथा उनकी गतिविधियों की जानकारी समय-समय पर संबंधित अधिकारियों को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!