Welcome to Rahasya News   Click to listen highlighted text! Welcome to Rahasya News
Uncategorized

महराजगंज: पुरंदरपुर पुलिस ने गैर-जमानती वारंट में वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार

महराजगंज। पुलिस अधीक्षक महराजगंज शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन में वांछित एवं वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत पुरंदरपुर पुलिस ने न्यायालय से जारी गैर-जमानती वारंट (NBW) में वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया है।

अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ के मार्गदर्शन, क्षेत्राधिकारी फरेंदा सुश्री दीपशिखा वर्मा के पर्यवेक्षण एवं थानाध्यक्ष पुरंदरपुर गौरव कन्नौजिया के नेतृत्व में पुलिस टीम ने 20 जुलाई 2026 को वारंटी अभियुक्त उमेश यादव पुत्र शंकर यादव, निवासी ग्राम मल्हानी फुलवरिया, थाना पुरंदरपुर, जनपद महराजगंज, उम्र करीब 38 वर्ष को उसके घर से गिरफ्तार किया।

पुलिस के अनुसार, अभियुक्त थाना पुरंदरपुर में पंजीकृत मु0अ0सं0 222/2018 से संबंधित है। उसके खिलाफ धारा 323, 504, 506, 452, 354, 376, 511 आईपीसी एवं धारा 3(2)(5) एससी/एसटी एक्ट के तहत मामला दर्ज है। गिरफ्तार अभियुक्त को नियमानुसार न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक राहुल यादव, कांस्टेबल सतीश कुमार एवं रिजर्व कांस्टेबल मो. आलम शामिल रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!