Uncategorized

मिशन शक्ति की पहल से बचा परिवार, पति-पत्नी के विवाद का कराया समाधान

सिद्धार्थनगर। थाना लोटन की मिशन शक्ति टीम ने काउंसलिंग के माध्यम से पति-पत्नी के बीच चल रहे विवाद को सुलझाकर परिवार को बिखरने से बचाया। पुलिस की समझाइश और सकारात्मक प्रयास के बाद दोनों ने अपने मतभेद भुलाकर दोबारा साथ रहने पर सहमति जताई।

जानकारी के अनुसार, लोटन थाना क्षेत्र के भेलौजी गांव निवासी पूजा पत्नी संतोष उपाध्याय अपने पति के साथ चल रहे आपसी मतभेद के समाधान के लिए थाना लोटन पहुंचीं। मामले की गंभीरता को देखते हुए मिशन शक्ति टीम ने पति-पत्नी की काउंसलिंग की।

टीम ने दोनों पक्षों की समस्याओं को धैर्यपूर्वक सुना और आपसी संवाद के जरिए विवाद को सुलझाने का प्रयास किया। दोनों को पारिवारिक जीवन के महत्व, आपसी विश्वास और सामंजस्य के बारे में समझाया गया।

पुलिस के प्रयासों का सकारात्मक परिणाम सामने आया और पति-पत्नी ने अपने मतभेद समाप्त कर भविष्य में सौहार्दपूर्ण एवं सुखद पारिवारिक जीवन बिताने की सहमति जताई। इसके बाद दोनों खुशी-खुशी अपने घर के लिए रवाना हुए।

पति-पत्नी ने थाना लोटन मिशन शक्ति टीम के इस मानवीय और संवेदनशील प्रयास के लिए पुलिस का आभार भी व्यक्त किया।

मिशन शक्ति टीम में उपनिरीक्षक मुक्तिनाथ यादव, कांस्टेबल शिवपाल सिंह यादव और महिला कांस्टेबल नेहा तिवारी शामिल रहीं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!