Uncategorized
मिशन शक्ति की बड़ी पहल: टूटते परिवारों को जोड़ने में महिला थाना पुलिस की अहम भूमिका

सिद्धार्थनगर। मिशन शक्ति फेज-5.0 के तहत महिला थाना सिद्धार्थनगर की टीम ने पारिवारिक विवादों को सुलझाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की है। काउंसलिंग के माध्यम से 6 दंपतियों के बीच चल रहा मनमुटाव दूर कराया गया।
महिला थाना प्रभारी निरीक्षक भाग्यवती पाण्डेय के नेतृत्व में काउंसलिंग टीम ने दोनों पक्षों की समस्याएं सुनीं और बातचीत व समझाइश के जरिए आपसी मतभेद दूर कराने का प्रयास किया।
काउंसलिंग के बाद सभी 6 जोड़ों ने आपसी मतभेद खत्म कर साथ रहने की सहमति जताई, जिसके बाद पुलिस टीम ने उन्हें खुशी-खुशी एक साथ विदा किया।
पुलिस के अनुसार, मिशन शक्ति केंद्र की यह पहल परिवारों को टूटने से बचाने के साथ महिलाओं को सुरक्षित और सम्मानजनक पारिवारिक माहौल उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।
पुलिस टीम की पहल से फिर साथ हुए 6 परिवार




