Uncategorized

चिल्हिया पुलिस ने अपहृता को किया बरामद, एक अभियुक्त गिरफ्तार कर न्यायालय भेजा

सिद्धार्थनगर। जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत चिल्हिया पुलिस को सफलता मिली है। पुलिस ने थाना स्थानीय पर दर्ज अपहरण से संबंधित मुकदमे में अपहृता को बरामद करते हुए एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक महाजन के आदेश, अपर पुलिस अधीक्षक प्रशांत कुमार प्रसाद के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी शोहरतगढ़ मयंक द्विवेदी के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष पवन कुमार मौर्य के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई।

थाना चिल्हिया में दर्ज मु0अ0सं0 61/2026, धारा 137(2), 87 बीएनएस से संबंधित मामले में पुलिस ने अप / हृता को बरामद किया। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान अखिलेश थाना व जनपद सिद्धार्थनगर के रूप में हुई है।

पुलिस प्रेस नोट के मुताबिक, गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध वर्ष 2024 में भी सिद्धार्थनगर थाने में धारा 363, 366, 376(3) आईपीसी एवं पॉक्सो एक्ट की धारा 5/6 के तहत मुकदमा दर्ज है।

पुलिस ने अभियुक्त को 16 नवंबर 2026 को गिरफ्तार कर आवश्यक विधिक कार्रवाई के बाद माननीय न्यायालय भेज दिया।

गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक सुधाकर राय, कांस्टेबल आलोक यादव एवं महिला कांस्टेबल श्वेता शामिल रहीं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!