Welcome to Rahasya News   Click to listen highlighted text! Welcome to Rahasya News
Uncategorized

भारत-नेपाल सीमा पर नशीली दवाओं की तस्करी का खुलासा, 2283 एम्पुल के साथ दो गिरफ्तार

महराजगंज। भारत-नेपाल अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में नौतनवा पुलिस और एसएसबी की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। टीम ने मुखबिर की सूचना पर बैरहियावा पुल के पास घेराबंदी कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। उनके कब्जे से 2283 एम्पुल प्रतिबंधित नशीली दवाएं, तीन मोबाइल फोन, ₹980 नकद और एक स्विफ्ट कार बरामद की गई।

पुलिस अधीक्षक महराजगंज शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन और अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ के मार्गदर्शन में 12 अगस्त 2026 को की गई कार्रवाई में गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मो. जिलानी उर्फ जाकिर निवासी बहादुर शाहनगर, नौतनवा और सुग्रीव निवासी गजरहा, नौतनवा के रूप में हुई है।

2283 एम्पुल नशीली दवाएं बरामद

पुलिस के अनुसार बरामद दवाओं में Cerejack Diazepam Injection IP के 566 एम्पुल, IPPL Buprenorphine Injection IP के 776 एम्पुल, Abbott Promethazine Hydrochloride Injection (Phenergan) के 861 एम्पुल और Diazerian Diazepam Injection के 80 एम्पुल शामिल हैं।

इसके अलावा आरोपियों के पास से एक कीपैड फोन, दो एंड्रॉयड मोबाइल फोन, ₹980 नकद तथा सफेद रंग की स्विफ्ट कार संख्या UP53ED7338 बरामद हुई।

मामले में थाना नौतनवा पर मु0अ0सं0 155/2026, धारा 8/21/23 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस द्वारा दोनों आरोपियों को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।

कार्रवाई में नौतनवा पुलिस के उपनिरीक्षक प्रशांत दूबे, रोहित यादव, कांस्टेबल रजनीश कुमार और अनुराग यादव तथा एसएसबी टीम के सहायक कमांडेंट समरजीत सिंह, निरीक्षक जितेन्द्र कुमार ठाकुर, एएसआई दीपक करमाकर सहित अन्य जवान शामिल रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!