Welcome to Rahasya News   Click to listen highlighted text! Welcome to Rahasya News
Uncategorized

गैर-जमानती वारंट में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, पुरन्दरपुर पुलिस की कार्रवाई

महराजगंज: पुलिस अधीक्षक महराजगंज शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन में वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पुरन्दरपुर पुलिस ने गैर-जमानती वारंट में वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया है।

अपर पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन, क्षेत्राधिकारी फरेन्दा सुश्री दीपशिखा वर्मा के पर्यवेक्षण तथा थानाध्यक्ष पुरन्दरपुर गौरव कन्नौजिया के नेतृत्व में पुलिस टीम ने यह कार्रवाई की।

पुलिस के अनुसार, थाना पुरन्दरपुर में पंजीकृत मु0अ0सं0 66/2025, धारा 138 एनआई एक्ट से संबंधित गैर-जमानती वारंटी प्रमोद कुमार पुत्र रामदौड़, उम्र करीब 43 वर्ष, निवासी ग्राम बरगदवा मधुबनी, थाना पुरन्दरपुर, जनपद महराजगंज को 26 जुलाई 2026 को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी के बाद अभियुक्त को नियमानुसार माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक राहुल यादव, हेड कांस्टेबल देवेन्द्र यादव और कांस्टेबल सुनील कुमार शामिल रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!