Welcome to Rahasya News   Click to listen highlighted text! Welcome to Rahasya News
Uncategorized

एम.पी मॉन्टेसरी स्कूल के मैनेजिंग डायरेक्टर एवं प्रिंसिपल ने शिक्षकों संग की बैठक, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

अनुशासन, इंग्लिश स्पीकिंग और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पर दिया विशेष जोर

महराजगंज ; शनिवार को कोल्हुई कस्बे में स्थित एम.पी मॉन्टेसरी स्कूल में मैनेजिंग डायरेक्टर डी.एस. अग्रहरी की अध्यक्षता एवं प्रिंसिपल संध्या गुप्ता की उपस्थिति में शिक्षकों की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में विद्यालय की शैक्षणिक गुणवत्ता, अनुशासन व्यवस्था तथा विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई।

बैठक को संबोधित करते हुए मैनेजिंग डायरेक्टर डी.एस. अग्रहरी ने कहा कि विद्यालय में अनुशासन सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए। उन्होंने सभी शिक्षकों को निर्देशित किया कि विद्यार्थियों में अंग्रेजी बोलने (English Speaking) की क्षमता विकसित करने के लिए कक्षा के साथ-साथ विद्यालय परिसर में भी अधिकतम अंग्रेजी भाषा के प्रयोग को प्रोत्साहित किया जाए। उन्होंने कहा कि गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ विद्यार्थियों के व्यक्तित्व विकास, आत्मविश्वास, संवाद कौशल एवं नैतिक मूल्यों का विकास भी विद्यालय की प्राथमिक जिम्मेदारी है। इसके लिए शिक्षकों से नवाचार आधारित एवं विद्यार्थी-केंद्रित शिक्षण पद्धतियों को अपनाने का आह्वान किया।

प्रिंसिपल संध्या गुप्ता ने शिक्षकों से समयबद्ध, योजनाबद्ध शिक्षण कार्य करने पर बल दिया। उन्होंने कहा कि प्रत्येक शिक्षक विद्यार्थियों की सीखने की क्षमता को ध्यान में रखते हुए नियमित मूल्यांकन, प्रभावी कक्षा संचालन तथा सकारात्मक शिक्षण वातावरण सुनिश्चित करें, जिससे प्रत्येक छात्र-छात्रा का समग्र विकास हो सके।

बैठक के अंत में सभी शिक्षकों ने विद्यालय के निर्धारित शैक्षणिक एवं अनुशासनात्मक लक्ष्यों को पूर्ण निष्ठा, समर्पण एवं जिम्मेदारी के साथ पूरा करने का संकल्प लिया।

इस अवसर पर शिक्षकगण आशीष कन्नौजिया, बी.एन. राव, रुचि शर्मा, लक्ष्मी द्विवेदी, शिखा विश्वकर्मा, श्वेतनिशा श्रीवास्तव, बबीता गुप्ता, आकांक्षा त्रिपाठी, नाज़िया खान, संजना रौनियार, शालिनी श्रीवास्तव, शिवांगी मद्धेसिया ,सरिता राज एवं अम्बिका प्रजापति आदि उपस्थित रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!