सिद्धार्थनगर: वीजा दिलाने के नाम पर साइबर ठगी, पीड़ित को वापस मिले ₹34,876
मोहाना साइबर पुलिस टीम की पहल से पीड़ित के खाते में वापस कराई गई ठगी की रकम

सिद्धार्थनगर। वीजा दिलाने के नाम पर साइबर ठगी के शिकार हुए युवक को सिद्धार्थनगर की मोहाना साइबर पुलिस टीम ने राहत दिलाई है। पुलिस ने बैंक और साइबर सेल के समन्वय से पीड़ित के खाते में ठगी की पूरी रकम ₹34,876 वापस कराई है।
पुलिस के अनुसार, मोहाना थाना क्षेत्र के भगवानपुर खास निवासी मोहम्मद इमरान पुत्र मोहम्मद असलम ने 27 जुलाई 2026 को एनसीआरपी पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत संख्या 231072060144578 के माध्यम से उन्होंने वीजा दिलाने के नाम पर हुई साइबर ठगी की जानकारी दी थी।
मामले को गंभीरता से लेते हुए थाना मोहाना की साइबर टीम ने साइबर सेल सिद्धार्थनगर और संबंधित बैंक के साथ समन्वय स्थापित कर धनराशि वापस कराने की प्रक्रिया शुरू की। पुलिस के प्रयासों से विभिन्न तिथियों में पीड़ित के बैंक खाते में कुल ₹34,876 वापस कराए गए।
यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक महाजन के निर्देश पर, अपर पुलिस अधीक्षक प्रशांत कुमार प्रसाद के निर्देशन, क्षेत्राधिकारी सदर विश्वजीत सौरयान (आईपीएस) के पर्यवेक्षण तथा मोहाना थानाध्यक्ष जितेंद्र सिंह के नेतृत्व में की गई।
इन पुलिसकर्मियों की रही अहम भूमिका
धनराशि वापस कराने वाली टीम में थानाध्यक्ष जितेंद्र सिंह, साइबर सेल प्रभारी सर्वेश यादव, उपनिरीक्षक धर्मेंद्र प्रसाद यादव, कांस्टेबल नीरज कुमार गोंड, कांस्टेबल धीरज कुमार खरवार और महिला कांस्टेबल रोमी तिवारी शामिल रहीं।




