Welcome to Rahasya News   Click to listen highlighted text! Welcome to Rahasya News
Uncategorized

भारत-नेपाल सीमा पर बड़ी कार्रवाई: SSB और पुलिस ने 54 बोरी अवैध यूरिया किया बरामद

सिद्धार्थनगर। भारत-नेपाल सीमा पर तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत 43वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) सिद्धार्थनगर और उत्तर प्रदेश पुलिस की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तस्करी के उद्देश्य से छिपाकर रखी गई 54 बोरी अवैध यूरिया बरामद की है।

एसएसबी की सीमा चौकी बाणगंगा एवं पुलिस चौकी खुनवा की संयुक्त गश्ती टीम 14 जुलाई 2026 को परसौना गांव के समीप नियमित गश्त पर थी। इसी दौरान विश्वसनीय मुखबिर से सूचना मिली कि भारत-नेपाल सीमा से लगभग 100 मीटर भारतीय क्षेत्र में स्थित एयरटेल टावर के पास हरे रंग की तिरपाल के नीचे रात के अंधेरे का फायदा उठाकर तस्करी के लिए खाद छिपाकर रखी गई है।

सूचना मिलते ही संयुक्त टीम ने मौके पर पहुंचकर तलाशी अभियान चलाया। जांच के दौरान तिरपाल के नीचे से 54 बोरी यूरिया बरामद हुई। आसपास मौजूद लोगों से पूछताछ की गई, लेकिन बरामद खाद के संबंध में किसी ने कोई जानकारी नहीं दी।

बरामद यूरिया को अग्रिम विधिक कार्रवाई के लिए पुलिस चौकी खुनवा को सुपुर्द कर दिया गया है।

एसएसबी ने बताया कि भारत-नेपाल सीमा पर तस्करी, मानव तस्करी, नशीले पदार्थों, अवैध मुद्रा तथा वन्यजीव एवं वन उत्पादों की तस्करी रोकने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत सीमा पर संदिग्ध गतिविधियों पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है और तस्करी में संलिप्त लोगों के विरुद्ध नियमानुसार कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!